श्रावण मास के आरंभ से कई सारे पर्व त्योहारा का भी आना शुरु हो जाता हैं क्योंकि भोलेबाबा का ये पवित्र महीना पूजा पाठ और व्रत साथ साथ व्रत त्योहारों के लिए भी जाना जाता हैं इस दौरान कई सारे पर्व मनाए जाते हैं जिसमें सावन शिवरात्रि भी एक हैं जो कि शिव साधना आराधना के लिए उत्तम मानी जाती हैं इस दिन भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शिव शंकर की अपार कृपा प्राप्त होती हैं।

इस बार सावन शिवरात्रि का व्रत 15 जुलाई को किया जाएगा। इस पवित्र दिन पर शुभ योगों के निर्माण से व्रत पूजन का दोगुना फल साधक को प्राप्त होगा। ज्योतिष अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो जीवन में सुख समृद्धि का वास होता हैं साथ ही कुंडली के ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल जाती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सावन शिवरात्रि पर किए जाने वाले उपाय बता रहे है।

सावन शिवरात्रि के उपाय—
सावन शिवरात्रि के शुभ दिन पर अगर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा की जाए तो उनकी सवैद कृपा बनी रहती हैं साथ ही वे भक्तों की हर मनोकामना को भी शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। इस दिन कुंवारी कन्याएं अगर शिव पार्वती की विधिवत पूजा करें तो मनचाहे वर की प्राप्ति होती हैं साथ ही महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता हैं। इस दिन शिव पूजा के साथ अगर वृक्षारोपण किया जाए तो साधक को अक्षय फल मिलता हैं वही अगर आप अच्छी सेहत पाना चाहते हैं तो इस दिन नीम का पौधा जरूर लगाएं।

सावन शिवरात्रि पर केले का पौधा लगाने से सुख शांति और समृद्धि मिलती हैं वही तुलसी का पौधा लगाने से लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनते हैं इसके अलावा इस दिन अगर आंवले का पौधा लगाया जाए तो सभी प्रकार के भौतिक सुख में वृद्धि होती हैं। पीपल का पौधा लगाने से पितृदोष दूर होता हैं वही वट वृक्ष मोक्ष प्रदान करता हैं। वही अगर सावन शिवरात्रि के दिन अशोक का पौधा लगाया जाए तो सभी प्रकार के शोकों से मुक्ति मिलती हैं।



add one